] चारणवासी में एडवोकेट सुभाष भांभु बने सरपंच,1671 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

Advertisement

6/recent/ticker-posts

चारणवासी में एडवोकेट सुभाष भांभु बने सरपंच,1671 वोटों से दर्ज की शानदार जीत



 स्वतंत्र ग्राम पंचायत चारणवासी 7 KNN में हुए सरपंच पद के चुनाव में एडवोकेट सुभाष भांभु ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पंचायत के पहले सरपंच बनने का गौरव प्राप्त किया है। 



चुनाव परिणामों के अनुसार मतदान प्रक्रिया में कुल तीन बूथों का परिणाम सामने आया, जिसमें बूथ नंबर 111 (वार्ड नंबर 1, 2 और 6) पर सुभाष को 687 वोट, गोविंद को 76 वोट, नोटा को 7 वोट और 6 वोट कैंसिल मिले; बूथ नंबर 112 (वार्ड नंबर 3 व 4) पर सुभाष को 600 वोट, गोविंद को 48 वोट, नोटा को 6 वोट और 3 वोट कैंसिल मिले;


 तथा बूथ नंबर 113 (वार्ड नंबर 5 व 7) पर सुभाष को 565 वोट, गोविंद को 57 वोट, नोटा को 16 वोट और 8 वोट कैंसिल प्राप्त हुए। सभी बूथों के कुल योग के अनुसार सुभाष भांबू को कुल 1852 वोट मिले, जबकि गोविंद को 181 वोट, नोटा को 27 वोट और 17 वोट कैंसिल प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल मतों की गिनती के बाद एडवोकेट सुभाष भांबू 1671 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ