] राजस्थान के सीकर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में एक परिवार की 7 महिलाओं की मौत

Advertisement

6/recent/ticker-posts

राजस्थान के सीकर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में एक परिवार की 7 महिलाओं की मौत

 


राजस्थान के सीकर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में एक परिवार की 7 महिलाओं की मौत हो गई। ड्राइवर सहित 2 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा जयपुर-बीकानेर हाईवे पर फतेहपुर के हरसवा गांव के पास बुधवार शाम करींब 4 बजे हुआ। एक्सीडेंट में अर्टिगा कार चकनाचूर हो गई। कार में सवार लोग उसमें फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रेफर कर दिया। कार में सवार लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। मरने वालों में मां-बेटीबहू और देवरानी शामिल थे।




 डीएसपी अरविंद कुमार जाट ने बताया- फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मोड़ पर कार कंट्रोल नहीं हो सकी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे मोहिनी देवी के दोहिते मनोज सैनी ने बताया- लक्ष्मणगढ़ में रहने वाली मोहिनी देवी की ननद का निधन हो गया था। 


परिवार के लोग सुबह 11 बजे पांच गाड़ियों में सवार होकर उनके अंतिम संस्कार में गए थे। दोपहर 3:30 बजे परिवार के सभी लोग वहां से वापस निकले थे। इस दौरान अर्टिगा कार का एक्सीडेंट हो गया। मुझे और मेरी पत्नी को भी अंतिम संस्कार में जाना  था, लेकिन किसी काम के चलते जाना कैंसिल कर दिया। थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया- अर्टिगा कार में सवार लोग लक्ष्मणगढ़ (सीकर) से फतेहपुर अपने घर लौट रहे थे।


 ट्रक सीकर की ओर जा रहा था। हरसावा गांव के पास मोड़ पर अर्टिगा बेकाबू होकर ट्रक में घुस गई।हादसे में फतेहपुर में परिहार बाइक एजेंसी के पास रहने वाली मोहिनी देवी (80), उनकी बेटी इंद्रा (60), पुत्रवधू तुलसी (45) पत्नी ललित व चंदा देवी (55) पत्नी सुरेंद्र, देवरानी संतोष (45), जेठ के बेटे की बहू आशा (60) पत्नी मुरारी की मौत हो गई। इनमें से तीन की मौत मौके पर हो गई, वहीं तीन महिलाओं की मौत फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान हुई।

 

वहीं माेहिनी देवी की पोती सोनू पुत्री सुरेंद्र, पुत्रवधू बरखा पत्नी ओमप्रकाश और ड्राइवर वसीम निवासी मांडेला (फतेहपुर) को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया। बरखा की सीकर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ