सिरसा में निपुण हरियाणा मिशन के ताजा परिणामों के बाद शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों पर निगरानी कड़ी कर दी है। हर जिले के बॉटम-10 स्कूलों की पहचान कर उन्हें तुरंत सुधार के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि इन स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक स्वयं डायरेक्टर जनरल, मौलिक शिक्षा लेंगे। बैठक में स्कूलवार कमजोरियों का विश्लेषण कर शिक्षकों को सुधार की स्पष्ट रणनीति बताई जाएगी। कमजोर प्रदर्शन वाले कई स्कूलों को विभाग पहले ही चेतावनी पत्र जारी कर चुका है, जिसमें लिखा है कि निपुण लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है, अन्यथा कार्रवाई तय है। बैठक की तारीख और स्थान जल्द घोषित किया जाएगा।
स्कूलों को अनिवार्य रूप से तैयार करना होगा
विस्तृत एक्शन प्लान
बॉटम-10 में आए स्कूलों को तुरंत एक्शन प्लान
तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एक्शन प्लान में किन कारणों से प्रदर्शन बेहद
कम रहा, अब तक किए गए प्रयास व आगे कौन-से सुधारात्मक कदम लागू होंगे के बारे
में बताना होगा। शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य होगी।
इसके आधार पर अगली असेसमेंट की तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा। इस बार के
असेसमेंट में कई स्कूल सी-कैटेगरी में आए हैं। विभाग ने आदेश दिया है कि ऐसे सभी
स्कूलों को तत्काल चेतावनी पत्र दिया जाए। ब्लॉक व जिला स्तर पर क्लस्टर
प्रभारियों को निरंतर निगरानी और रिपोर्टिंग के आदेश दिए गए हैं।
दिसंबर के तीसरे सप्ताह में फिर से प्रदेशभर
में दूसरी बार असेसमेंट आयोजित होगा। इसलिए विभाग ने निर्देश दिए है कि स्कूल
तुरंत सुधार कार्य तेज करें, समय पर कमजोरियां दूर करना अनिवार्य है
तथा क्लस्टर प्रभारी, बीआरसी और एबीआरसी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।
सिरसा जिले के
बॉटम-10 स्कूल
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, चौटाला
राजकीय प्राइमरी स्कूल, सलारपुर
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, कालांवाली
गांव
राजकीय गर्ल्स मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल,
रानियां
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, बड़ागुढ़ा
राजकीय प्राइमरी स्कूल, ढाणी जयकर्ण
राजकीय प्राइमरी स्कूल, हरणी खुर्द
राजकीय प्राइमरी स्कूल, जसानिया
राजकीय प्राइमरी स्कूल, रामपुरा थेड़ी
राजकीय प्राइमरी स्कूल, नाईवाला
एफएलएन सरसा के कोआॅर्डिनेटर डॉ. कपिल देव ने बताया कि सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बच्चों की सीखने की क्षमता में तुरंत सुधार लाना होगा, नहीं तो कार्रवाई तय है।

0 टिप्पणियाँ