Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050
खंड के गांव निरबाण में कृषि विभाग द्वारा आत्मा स्कीम के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विकास अधिकारी डॉ बहादर गोदारा ने किसानों को रबी की फसलों का मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत पंजीकरण करवाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बहादर गोदारा ने कहा कि किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लेना चाहिए। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत मेरी फसल-ब्यौरा पोर्टल पर रबी की फसलों का पंजीकरण किया जा रहा है, ताकि किसानों को मंडी में अपनी फसल बेचने में कोई असुविधा न हो और न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर अपनी फसल को बेच सकें। इसके लिए सभी किसान स्वयं भी विभाग की वेबसाइट फसल डॉट हरियाणा गवर्नमेंट डॉट इन पर पंजीकरण कर सकते हैं या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या कंप्यूटर सेंटर से भी करवा सकते हैं । इस मौके पर उन्होंने गेहूं की फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने किसानों को गेहूं के पीले रतवा के बारे में बताया कि गेहूं के पत्तों पर हल्दी का पाउडर बन जाता है इससे हम हाथ छूते हैं तो हाथ पीले हो जाते हैं ऐसी अवस्था में जिस किसान भाई प्रॉपिकॉनाजोले 25% ईसी 200 मिलीलीटर पानी में प्रति एकड़ की दर से छिड़काव कर दें । इसके अतिरिक्त यदि गेहूं के पत्तों में पीलापन हो गए हाथों में न लगता हो उसके लिए किसान 2 पॉइंट 5 ग्राम किलोग्राम यूरिया व 500 ग्राम जिंक 21% का 100 लीटर पानी में घोल बनाकर स्प्रे कर सकते हैं ।इस मौके पर डॉ कृष्ण कासनियां ने किसानों को सरसों की फसल में लगने वाली बीमारियों के निवारण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल को रोगों से बचाने के लिए बिजाई के 45 दिन बाद फंगीसाइड का सपरे कर दें और 15 दिन बाद दोबारा एक और स्प्रे करने से सरसों को बचाया जा सकता है। इस मौके पर मदन सिंह एटीएम, होशियार सिंह, विपुल, सुरेंद्र , सत्यनारायण व अन्य किसान मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ