शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए फरवरी 2026 माह का मिड-डे मील मासिक मेन्यू जारी कर दिया गया है। नए मेन्यू के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को फरवरी माह से मिड-डे मील में नई रेसिपी और नया साप्ताहिक शेड्यूल देखने को मिlll इसका उद्देश्य बच्चों को अधिक स्वादिष्ट, पौष्टिक और संतुलित आहार उपलब्ध कराना है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाया जा सके। पहले मिड-डे मील के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री स्कूल स्तर पर ही खरीदी जाती थी, लेकिन अब विभाग ने हरियाणा एग्रो के साथ टाई-अप किया है। इसलिए सभी वस्तुए हरियाणा एग्रो की ओर से उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार, नए मेन्यू में पोषण तत्वों का विशेष ध्यान रखा गया है। नए मेन्यू में दाल, चावल, सब्जी, परांठा, दलिया, खिचड़ी सहित कई पोषक व्यंजन शामिल किए गए हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा, जबकि रविवार एवं द्वितीय शनिवार को अवकाश रहेगा। मिड-डे मील में दालें, राजमा चित्रा, काबुली चना, मूंग छिल्का, मूंग दाल, मूंग धूली, मसूर दाल, सोया चूरा काला चना, चना दान, उड़द की दाल, बेसन, गुड़, सरसों का तेल, रिफाइंड तेल, नमक, मुंगफली, रागी आट़ा, सौंफ, मेथी दाना, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया, गर्म मसाला पाउडर व हल्दी आदी उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि सब्जियों की खरीद स्कूल स्तर पर ही की जाएगी। वहीं जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी पहले से ही खीर और पिन्नियों का स्वाद चख रहे हैं। ये
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हजारों विद्यार्थियों को नए शेड्यूल के अनुसार मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाएगा। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें प्रिंसिपल, हेड मास्टर, जेबीटी शिक्षक और एलिमेंटरी शिक्षक शामिल हैं। हरियाणा एग्रो की ओर से जिस केंद्र पर खाद्य सामग्री की सप्लाई होगी, वहां टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।
बॉक्स
ये रहेगा शेड्यूल
पहला सप्ताह और चौथा सप्ताह
2 फरवरी : वेज पुलाव व काला चना
3 फरवरी : रोटी व घिया-चना दाल
4 फरवरी : राजमा-चावल
5 फरवरी : कढ़ी-पकौड़ा व चावल
6 फरवरी : गुड़ रोटी व दही
शनिवार : पौष्टिक मिलेट परांठा व दही
दूसरा सप्ताह
सोया खिचड़ी
मीठा दलिया
चावल व सफेद चना
पौष्टिक चना दाल खिचड़ी
तीसरा सप्ताह
दाल-चावल
मूंग-मसूर दाल
मौसमी सब्जी
मीठे मूंगफली चावल
नमकीन दलिया
गेहूं-रागी का पूड़ा
0 टिप्पणियाँ