Chopta plus Naresh Beniwal 9896737050
पीटी उषा हाउस ने कल्पना चावला हाउस को 25-17, 25-18 के अंतर से हराया
चोपटा। खंड के गांव जमाल स्थित चौधरी कुरड़ा राम मेमोरियल महिला महाविद्यालय में आयोजित वॉलीबॉल मैच में पीटी उषा हाउस ने कल्पना चावला हाउस को 25-17 , 25- 18 के अंतर से हराया। मैच में डिंपी, दीपांशी, कविता और सुरभि ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह जानकारी देते हुए खेल प्रशिक्षक जसवीर जाखड़ कागदाना ने बताया कि केआरएम महाविद्यालय में वीरवार को वालीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। मैच के शुभारंभ पर महाविद्यालय के निदेशक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है ।खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखती खेलों में भाग लेकर प्रतिभा प्रदर्शन करना ही सबसे बड़ी जीत होती है। खिलाड़ी पूजा, पारुल, ज्योति साक्षी, प्रियंका, ममता, प्रिया, कोमल, प्रीति, विशाखा ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । रोमांचकारी मैच में पीटी उषा हाउस ने कल्पना चावला हाउस को 25-17 से हराया।
इस मौके पर प्राध्यापिका सुशीला देवी, शर्मिला, सुनीता, समेस्ता, माया रानी, रामकला, श्वेता गर्ग, कविता, सुरेश कुमार सहित कई मौजूद रहे।
फोटो। खेल प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी और विजेता टीम के साथ खेल प्रशिक्षक जसवीर जाखड़


0 टिप्पणियाँ