] 60 से 80 प्रतिशत अंक तो मिलेंगे 12 हजार रुपये, हरियाणा सरकार की मेधावी छात्रवृत्ति योजना के पात्र सरल पोर्टल पर करें आवेदन

Advertisement

6/recent/ticker-posts

60 से 80 प्रतिशत अंक तो मिलेंगे 12 हजार रुपये, हरियाणा सरकार की मेधावी छात्रवृत्ति योजना के पात्र सरल पोर्टल पर करें आवेदन

sirsa news सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (एसइडब्ल्यूए) विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास श्रेणी और अन्य वर्गों के मेधावी छात्र / छात्राओं को निरंतर पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के पात्र विद्यार्थी  https://saralharyana.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब तक जिला के 4994 पात्र छात्र/छात्राओं के बैंक खाते में तीन करोड़ 99 लाख 97 हजार रुपये की राशि डाली जा चुकी है।





योजना के तहत अनुसूचित एवं विमुक्त जाति, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु व टपरीवास जाति के 10वीं कक्षा, 12वीं कक्षा और स्नातक कक्षा के छात्र व छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पिछड़े वर्ग (ए व बी) एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं केवल 10वीं कक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से 10 कक्षा पास अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग-ए के छात्र-छात्राएं, उनके 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए तथा शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। पिछड़े वर्ग-बी व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं, जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं, उनके 75 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए 80 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा 12वीं के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के 70 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसी प्रकार स्नातक के अनुसूचित जाति के ग्रामीण विद्यार्थियों के 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्रों के 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को आठ हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी की श्रेणी और उनकी शिक्षा के स्तर पर निर्भर करती है।


जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए मूल दस्तावेज स्कैन करके सरल हरियाणा की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा, जिसमें आवेदक की 10वीं व 12वीं तथा अन्य कक्षाओं की अंक तालिकाओं की प्रति, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 4 लाख से कम), बैंक पासबुक, शैक्षणिक संस्थान के प्रधानाचार्य से उच्च कक्षा में दाखिले बारे प्रमाण पत्र / आई कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र शामिल है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।


20 व 21 को होगा कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन

sirsa news सिरसा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सीआरएम योजना 2025-26 के तहत व्यक्तिगत श्रेणी के अनुमोदित किसानों के कृषि यंत्रों / मशीनों का आगामी 20 व 21 जनवरी को द्वितीय भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि 20 व 21 जनवरी को सुबह नौ बजे अनाजमंडी ओढां में, ओढां व डबवाली खंड के किसानों के कृषि यंत्रों / मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार अनाजमंडी श्री जीवन नगर में, रानियां व ऐलनाबाद खंड तथा नई अनाजमंडी सिरसा नजदीक नेजाडेला हाईवे में, नाथूसरी चौपटा, बड़ागुढा व सिरसा खंड के किसानों के कृषि यंत्रों / मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर 20 जनवरी को सुपर सीडर व 21 जनवरी को सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइंडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, ट्रैक्टर के बिना लोडर तथा ट्रैक्टर ड्रॉन टेडर मशीन का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने पात्र किसानों से आह्वान किया है कि वे संबंधित स्थानों पर निर्धारित तिथि को पहुंच कर अपने कृषि यंत्रों / मशीनों का भौतिक सत्यापन करवाए और सरकार की योजना का लाभ उठाएं।

दड़बा कलां में मेगा सर्विस कैंप 5 मार्च को


sirsa news हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान-2026 के तहत आगामी 5 मार्च को सुबह 10 बजे जिले के गांव दड़बा कलां में मेगा सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाना और उन्हें कानूनी व प्रशासनिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने-अपने स्टॉल लगाकर अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे। कैंप में आमजन की शिकायतें भी सुनी जाएगी और मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।


समाधान शिविर में किया जा रहा जन समस्याओं का निवारण


sirsa news हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 9 शिकायतें आई और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।


डबवाली में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम डबवाली अर्पित संगल ने आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन समाधान शिविरों का आयोजन करने का मकसद नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। ऐसे में अधिकारी नागरिकों की समस्याओं के प्रति गंभीर हों और जो भी समस्याएं समाधान शिविर में आती हैं, उनका समयबद्ध ढंग से समाधान करें ताकि कोई भी नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में वंचित न रहे और नागरिकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में डीडीपीओ बलजीत सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
फोटो कैप्शन : 01



शहीद भगत सिंह स्टेडियम में परेड टुकडिय़ों की रिहर्सल का आयोजन

sirsa news जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जारी है। इसी क्रम में सोमवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मार्च / परेड टुकडिय़ों की रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास सत्र का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान परेड और अन्य कार्यक्रमों में पूर्ण अनुशासन और तालमेल सुनिश्चित करना है।

परेड के नोडल अधिकारी सरदार सुखदेव सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और एनसीसी की विभिन्न टुकडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। परेड कमांडर के नेतृत्व में बच्चों ने स्टेडियम के मुख्य मंच के सामने से मार्च पास्ट किया और सलामी दी। इस दौरान अधिकारियों ने जवानों की कदमताल, टर्न आउट और अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रवक्ता बलदेव कुमार, पीटीआई मनेंद्र सिंह, पीटीआई बलवंत सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के इंचार्ज मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ