] गांव कुम्हारिया में नशे के खिलाफ महापंचायत का आयोजन, 21 सदस्यों की कमेटी बनाकर गांव से नशे को जड़ से खत्म करने का लिया संकल्प | Chopta Plus

Advertisement

6/recent/ticker-posts

गांव कुम्हारिया में नशे के खिलाफ महापंचायत का आयोजन, 21 सदस्यों की कमेटी बनाकर गांव से नशे को जड़ से खत्म करने का लिया संकल्प | Chopta Plus

 7 जनवरी को नशे के आदि युवक ने नशे की पूर्ति के लिए कर दी थी चाची की हत्या ग्रामीणों में नशे के खिलाफ आक्रोश

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ ग्रामीणों ने महापंचायत में लिया भाग



नाथूसरी चौपटा। खंड के गांव कुम्हारिया में नशे के आदी एक युवक द्वारा अपनी चाची की हत्या करने के बाद नशे के खिलाफ पहली महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने 21 सदस्यों की कमेटी बनाकर गांव से नशे को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया। इस महापंचायत में एसडीएम जयवीर यादव, डीएसपी जगत सिंह, चौपटा थाना प्रभारी सत्यवान, कागदाना पुलिस चौकी प्रभारी रणधीर सिंह, जजपा नेता ओपी सिहाग, गांव की सरपंच शकुंतला देवी, हरि सिंह बैनीवाल व राम सिंह बैनीवाल ने विशेष तौर से शिरकत की। ब्लॉक समिति सदस्य महेंद्र सिहाग, गांव की सरपंच शकुंतला देवी व जजपा नेता ओपी सिहाग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जजपा नेता ओपी सिहाग ने बताया कि गांव कुम्हारिया में पिछले दिनों नशे के आदि एक युवक द्वारा  अपनी चाची की हत्या करने और उसके बाद जेल में उसी युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक महापंचायत का आयोजन करने का फैसला किया। इसी कड़ी में गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित महापंचायत में सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।  ग्रामीणों ने भी नशे के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई । एसडीएम जयवीर यादव ने कहा कि नशा एक  सामाजिक बुराई है इसको जन सहभागिता से ही खत्म किया जा सकता है । युवकों को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए। गांव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवा कर खिलाड़ियों को नशे से दूर रखा जा सकता है। डीएसपी जगत सिंह ने कहा कि नशे को रोकने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने बताया कि नशे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मोबाइल नंबर दिए हुए हैं जिन पर कहीं भी नशा बिक्री की सूचना मिले तो उसकी सूचना उसी समय दी जा सकती है ।और सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। 24 घंटे यह सुविधा उपलब्ध है। 




गांव की सरपंच शकुंतला देवी ने कहा कि नशे के खिलाफ उन्होंने 3 साल पहले भी आवाज उठाई थी। लेकिन उस दौरान उन्हें नशे के खिलाफ सहयोग नहीं मिला। जिसका परिणाम यह हुआ कि गांव में एक युवक ने नशे की पूर्ति के लिए सगी चाची का भी कत्ल कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी समय है सभी ग्रामीण मिलकर नशे को खत्म करने कर सकते हैं ।उन्होंने नशे के खिलाफ जंग में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और गांव में 21 सदस्यों की  कमेटी बनाकर नशे को खत्म करने का सभी ग्राम वासियों को संकल्प दिलाया। इसी दौरान कई महिलाओं ने भी नशा रोकने के अपील करते हुए गांव से हर प्रकार का नशा जैसे चिटा, शराब, नशीली गोलियां, अफीम, गांजा सभी को खत्म करने का आह्वान किया।


गांव कुम्हारिया में जिस घर में नशे के लिए मैना देवी की हत्या की गई थी उन्हीं के पारिवारिक सदस्य हरि सिंह बैनीवाल ने कहा कि नशे ने उनके घर को तो  बर्बाद कर दिया है लेकिन वह इस नशे के खिलाफ जंग में अपनी पूर्ण भागीदारी देंगे। और उनका कहना है कि नशे के कारण किसी और का घर बर्बाद ना हो इसलिए गांव से नशे को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प लिया जाए। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में दो कर्मचारियों द्वारा नशा करने की बात भी सामने आई तो ग्रामीणों ने एसडीएम जयवीर यादव से इस बात की शिकायत की। इस मौके पर गांव जमाल के सरपंच नंदलाल बैनीवाल ,पंचायत समिति चेयरमैन नाथूसरी चौपटा वीरेंद्र साहू, गांव गुसाईंआना के सरपंच विनोद बिश्नोई, शिव शक्ति युवा क्लब के प्रधान महेंद्र बैनीवाल, सीडीएलयू से महेंद्र सिंह मुख्य अध्यापक विनोद कुमार, कागदाना के पूर्व सरपंच विजय बैनीवाल, सीताराम, रामसिंह बगड़िया, हनुमान सिंह, राजस्थान से गांव गांधी के सरपंच सहित कई पुलिस के अधिकारी और प्रशासनिक कर्मचारियों सहित आसपास के करीब 15 गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया और नशे को जड़ से जल्द खत्म करने का संकल्प लिया।



महापंचायत में गांव में 21 सदस्यों की है कमेटी का गठन किया गया। जो कि नशे के खिलाफ जंग में अपना पूरा सहयोग देगी । नशा बेचने वालों को पकड़वाने के लिए पुलिस को सूचित किया जाएगा और गांव में नशे के आदी युवकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर उनको गांव की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जाएगा। जजपा नेता ओपी सिहाग
फोटो।  गांव कुमारिया में नशे के खिलाफ आयोजित महापंचायत में भाग लेते ग्रामीण व प्रशासनिक अधिकारी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते जजपा नेता ओपी सिहाग

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ