] प्रतिदिन प्रति व्यक्ति को 55 लीटर मिलेगा स्वच्छ पानी , जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | Chopta Plus

Advertisement

6/recent/ticker-posts

प्रतिदिन प्रति व्यक्ति को 55 लीटर मिलेगा स्वच्छ पानी , जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | Chopta Plus

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सिरसा से एसई प्रदीप पुनियां व प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा विमला सिंवर ने कि शिरकत
नाथूसरी चौपटा। खंड के गांव कागदाना स्थित एनसीएम स्कूल में जल जीवन मिशन के तहत जल स्वच्छता सहायक संगठन व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रतिभा वूमेन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से जल एवं सिवरेज समिति का जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया I कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सिरसा से एसई प्रदीप पुनियां व प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा विमला सिंवर ने शिरकत की। इस मौके पर जन स्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी विभाग के कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। खंड संसाधन संयोजक डॉ बलदेव राज ने बताया कि एनसीएम स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल संजीव पूनिया, एमडी राजेंद्र टॉक्सिया व विमला सिंवर ने मां सरस्वती व गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। बच्चों ने सरस्वती व गणेश वंदना के साथ साथ स्वागत गीत गाए। अध्यापक बंसीलाल ने मंच संचालन किया। एक्सईएन तरूण गर्ग व आदर्श सिंगला ने कहा कि जिस ग्रामीण परिवार में पीने के पानी की सुविधा नहीं है उस परिवार को नियमित आधार पर पर्याप्त मात्रा में निर्धारित गुणवत्ता वाला पेयजल नल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा I उन्होंने कहा कि ग्रामीण समिति द्वारा ही ग्राम कार्य योजना का निर्माण किया जाएगा ताकि ग्राम में पीने के पानी से संबंधित सभी समस्याओं से हमेशा हमेशा के लिए निजात मिल सके और भविष्य में जलापूर्ति प्रणाली के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी भी समिति को ही निभानी होगी। एसई प्रदीप पुनिया ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सभी को नल से जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर स्वच्छ पानी मिलने लगेगा । जिले में 1 लाख 87000 घरों मेंं से 1 लाख 75000 घरों में स्वच्छ पानी पहुंचने लगा है। माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने हरियाणा मे यह कार्य 2022 तक करने का लक्ष्य रखा है I कि जल जीवन मिशन का सबंध केवल पानी के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के विषय से ही नहीं है बल्कि इसमें भिन्न-भिन्न हित धारकों का क्षमता संवर्धन भी किया जाएगा I विमला सिंवर ने कहा कि ग्रामीण जल सीवरेज समिति की जिम्मेदारी और उत्तरदायी नेतृत्व की क्षमता को प्रशिक्षण के माध्यम से बढ़ाया जाएगा व जल के विवेकपूर्ण उपयोग, उचित रखरखाव और भंडारण, जल आपूर्ति प्रणाली के अपनत्व आदि के संबंध में लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाना, पेयजल के स्त्रोतों की सुरक्षा और पानी के दुरुपयोग को रोकने के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना इस प्रशिक्षण का भी उद्देश्य है तथा भविष्य में पानी संबंधी सारी योजनाओं का संचालन पंचायत अपने स्तर पर कर सके ताकि लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके व ग्रामीणों को गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके I इस अवसर पर सरपंच आत्माराम, विनोद बिश्नोई, मोहर सिंह, संदीप कुमार सहारण, खंड संसाधन संयोजक बलदेव राज, प्रेम सहारण, प्रदीप बैनीवाल ,राजेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता विनोद मेहता, जिला सलाहकार राकेश कुमार, शर्मा चंद लाली व अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे
I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ