] महारानी सतीदादी गोशाला कुम्हारिया में बंसी लाल बैनीवाल ने भूमि पूजन कर रखी राधा कृष्ण मंदिर की नींव | Chopta Plus

Advertisement

6/recent/ticker-posts

महारानी सतीदादी गोशाला कुम्हारिया में बंसी लाल बैनीवाल ने भूमि पूजन कर रखी राधा कृष्ण मंदिर की नींव | Chopta Plus



 चौपटा। खंड के गांव कुम्हारिया स्थित महा रानी सती दादी गौशाला में राधा कृष्ण मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन कर नींव रखी गई। ग्रामीण बंसी लाल बैनीवाल पुत्र निहाल सिंह बैनीवाल द्वारा राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। नींव पूजन कार्यक्रम में गोभक्त पंडित राम तीर्थ शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच बंसीलाल के हाथों से मंदिर की आधारशिला रखी। यह जानकारी देते हुए बंसी लाल बैनीवाल ने बताया कि गांव की गौशाला में ग्रामीण गायों की सेवा पूरी तत्परता से करते हैं । गौशाला जो महिलाएं व पुरुष गौ सेवा करने आते हैं वह कुछ समय भजन कीर्तन में भी बिताने के लिए उत्साहित हैं तभी उसने सोचा कि गौशाला में भगवान राधा कृष्ण का मंदिर बनवाया जाए । इसी संकल्प के साथ उन्होंने महारानी सतीदादी गोशाला कुम्हारिया में राधा कृष्ण का मंदिर बनवाने का संकल्प लिया। जिसका गौभक्त पंडित रामतीर्थ शर्मा द्वारा पूजन कर नींव पत्थर रखा गया है कि जल्दी ही भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा । इस मौके पर श्रवण कुमार, दर्शना देवी, निशा, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो। महारानी सतीदादी गौशाला कुम्हारिया में राधा कृष्ण मंदिर की नींव रखने के लिए भूमि पूजन करते हुए बंसीलाल बैनीवाल व अन्य

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ