] स्पर्श हॉस्पिटल और आईवीएफ सेंटर में अत्याधुनिक 'बीटीएल एम्सेला' मशीन का शुभारंभ

Advertisement

6/recent/ticker-posts

स्पर्श हॉस्पिटल और आईवीएफ सेंटर में अत्याधुनिक 'बीटीएल एम्सेला' मशीन का शुभारंभ


  




 
 सिरसा में स्वास्थ्य क्रांति:

सिरसा के चिकित्सा क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। स्थानीय गांधी मार्केट, परशुरम चौक स्थित स्पर्श हॉस्पिटल और आईवीएफ सेंटर में महिलाओं के पेल्विक फ्लोर स्वास्थ्य के लिए दुनिया की सबसे उन्नत और क्रांतिकारी 'बीटीएल एम्सेला' मशीन      
  का भव्य शुभारंभ किया गया।



 अस्पताल की संचालक और आॅपरेटिंग डायरेक्टर डॉ. स्वाति गर्ग द्वारा इस अत्याधुनिक तकनीक की शुरूआत की गई, जिससे अब स्थानीय मरीजों को दिल्ली या अन्य बड़े महानगरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।


 यह आधुनिक तकनीक अब तक केवल उत्तर भारत के कुछ गिने-चुने बड़े कॉपोर्रेट सेंटरों में ही उपलब्ध थी, जिसे सिरसा में पहली बार लाकर स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नए स्तर पर पहुंचाया गया है।



बिना दर्द, बिना सर्जरी: क्या है बीटीएल एम्सेला तकनीक?
यह मशीन पूरी तरह से गैर-आक्रामक है, जिसमें मरीज को कपड़े बदले बिना सिर्फ एक विशेष रूप से डिजाइन की गई 'एम्सेला चेयर' पर बैठना होता है। यह हाई-इंटेनसिटी फोकस्ड इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक पर काम करती है,



 जो पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। यह तकनीक विशेष रूप से प्रसव के बाद महिलाओं में होने वाली यूरिन लीकेज की समस्या को रोकती है।

पेल्विक हिस्से की कमजोर मांसपेशियां और उम्र के साथ महिलाओं में आने वाली शारीरिक शिथिलता को ठीक करने में शत-प्रतिशत सुरक्षित और प्रभावी है।

डॉ. स्वाति गर्ग ने कहा कि यह केवल एक मशीन की शुरूआत नहीं है, बल्कि सिरसा और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य उत्थान और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा आंदोलन है। 

अक्सर महिलाएं पेल्विक स्वास्थ्य और यूरिन लीकेज जैसी समस्याओं पर खुलकर बात नहीं कर पातीं और चुपचाप दर्द सहती हैं। डॉ. स्वाति गर्ग ने इस चुप्पी को तोड़ते हुए महिलाओं को एक गरिमापूर्ण, आरामदायक और बिना किसी आॅपरेशन के इलाज देने का बीड़ा उठाया है, जो सीधे तौर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़ा है।


 उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा से सिरसा की महिलाओं को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देना रहा है। इस तकनीक से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे बिना किसी झिझक या सर्जरी के डर के एक स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरपूर जीवन जी सकेंगी। महिलाओं का स्वास्थ्य ही एक सशक्त समाज की नींव है।

इस गरिमापूर्ण समारोह में शहर के प्रबुद्ध नागरिक और चिकित्सा जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने स्पर्श हॉस्पिटल की इस अनूठी व आधुनिक पहल की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ