] 29 मई को खुईया टोल प्लाजा रहेगा पर्ची मुक्त, किसानों ने किया आंदोलन का ऐलान

Advertisement

6/recent/ticker-posts

29 मई को खुईया टोल प्लाजा रहेगा पर्ची मुक्त, किसानों ने किया आंदोलन का ऐलान

 



29 मई को खुईया टोल प्लाजा रहेगा पर्ची मुक्त, किसानों ने किया आंदोलन का ऐलान

सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक (भारत) के आह्वान पर किसानों और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में चरणबद्ध तरीके से टोल प्लाजाओं को पर्ची मुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय किसान एकता (बीकेई) द्वारा 29 मई 2026 को डबवाली स्थित खुईया टोल प्लाजा को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पर्ची मुक्त किया जाएगा।

यह जानकारी भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने दी। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन भाग-1 और भाग-2 की लंबित मांगों, किसान विरोधी कर-मुक्त व्यापार समझौतों, बिजली संशोधन बिल 2025 तथा सीड्स बिल 2025 के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि डबवाली, कालांवाली और गोरीवाला क्षेत्र के किसानों का खरीफ 2020 का लंबित मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। साथ ही रोड़ी, कालांवाली, ओढ़ां और डबवाली क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए घग्गर नदी से फलड़ी नाला निकाला जाए तथा नहरी पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बीकेई ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार, किसानों की गेहूं की बकाया भुगतान जारी करने और किसानों-मजदूरों से जुड़े अन्य लंबित मामलों के समाधान की मांग भी उठाई है।

लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि खुईया टोल प्लाजा के पास स्थित गांव जलालआना के ग्रामीणों को भी आसपास के अन्य गांवों की तरह स्थायी टोल फ्री सुविधा दी जानी चाहिए।

29 मई के प्रस्तावित टोल फ्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीकेई टीम के सदस्य सरबजीत कंबोज, बंता सिंह जलालआना और माना सिंह जलालआना ने 21 मई को जलालआना, जगमालवाली, पिपली, पाना, टप्पी, पन्नीवाला रुलदू, नीलांवाली, मांगेआना, जोगेवाला, देसूजोधा, फूलों, तिगड़ी और चट्ठा गांवों का दौरा कर किसानों, मजदूरों और आम लोगों से आंदोलन में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ