सिरसा। श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा हाई स्कूल, सिरसा को समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने बाबा जगतार सिंह (कार सेवा वाले) के आशीर्वाद से सोलर सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपए की राशि का चैक सहयोग स्वरूप भेंट किया।
स्कूल प्रबंधक सुरिंदर सिंह विर्क और प्रधानाध्यापक गुलाब सिंह की उपस्थिति में वैदवाला निवासी समाजसेवी गुरचरण सिंह ने चैक भेंट किया। स्कूल प्रबंधक डा. सुरिंदर सिंह ने कहा कि स्कूल में संसाधनों की कमी न हो, इसके लिए अनेक समाजसेवी लगातार सहयोग करते हैं,
जिनमें डा. गुरचरण सिंह का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है। समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह, जो कि पूर्व में भी स्कूल में सहयोगी रहे हंै और समय-समय पर स्कूल में हर प्रकार का सहयोग करते हैं।
डा. गुरचरण सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त्ति के बाद वे लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में स्कूलों में बच्चों का सहयोग कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं।
स्कूल प्रबंधक सुरिंदर सिंह विर्क ने स्कूल प्रबंधन की ओर से डा. गुरचरण सिंह का सहयोग राशि देने के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई के वे भविष्य में भी स्कूल में सहयोग के लिए इसी प्रकार कृतज्ञ रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ