सिरसा, 23 मई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिले के पांच विभिन्न स्कूलों में प्लास्टिक फ्री हरियाणा (आज हरा-भरा, कल सुरक्षित) एवं पॉक्सो एक्ट विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता सुरेश मेहता, भूपिंदर कौर, अनीता रानी, रामबीर सिंह तथा विनय शर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण, पर्यावरण संरक्षण और पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। साथ ही पौधारोपण के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

0 टिप्पणियाँ