] शिक्षकों को योग अभ्यास एवं योग प्रोटोकॉल की दी जानकारी

Advertisement

6/recent/ticker-posts

शिक्षकों को योग अभ्यास एवं योग प्रोटोकॉल की दी जानकारी

 

शिक्षकों को योग अभ्यास एवं योग प्रोटोकॉल की दी जानकारी

सिरसा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. आशु शर्मा तथा जिला योग कोऑर्डिनेटर डा. सुरेंद्र पाल नागर के मार्गदर्शन में जिले के सभी ब्लॉकों में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

ब्लॉक नाथूसरी चोपटा का प्रशिक्षण शिविर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नाथूसरी चोपटा में आयोजित हुआ, जिसमें खंड नाथूसरी चोपटा के विभिन्न स्कूलों से शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को योग अभ्यास एवं योग प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है।

शिविर में नोडल अधिकारी डा. प्रमोद पाल, डा. संदीप, फार्मासिस्ट राजाराम तथा योग सहायक सुरेश, बजरंग साहू, हनुमान, बलवान, नीतिका, बजरंग, भीम, मीना और मोनिका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ