] छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख कर बच्चों को नशे से दूर रखने के दिए टिप्स।।। नशा मुक्त भारत अभियान : स्वस्थ जीवन शैली विषय पर कार्यशाला का आयोजन . Chopta Plus News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख कर बच्चों को नशे से दूर रखने के दिए टिप्स।।। नशा मुक्त भारत अभियान : स्वस्थ जीवन शैली विषय पर कार्यशाला का आयोजन . Chopta Plus News


 - छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख कर बच्चों को नशे से दूर रखने के दिए टिप्स

नशा मुक्त भारत अभियान : स्वस्थ जीवन शैली विषय पर कार्यशाला का आयोजन

 Chopta Plus News Sirsa 3 सितंबर।

                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण के निर्देशानुसार जिला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को स्थानीय बाल भवन में 'स्वस्थ जीवन शैलीÓ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

                    जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्रा ने बताया कि कार्यशाला में वक्ताओं ने अपने बच्चों को नशे से दूर रखने व बचाव के बारे में विभिन्न क्लबों के सदस्यों को जरुरी टिप्स दिए। वक्ताओं ने बताया कि कैसे हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख कर न केवल बच्चों को शिक्षा, खेल व हमारी सभ्यता के बारे में प्रेरित कर सकते हैं बल्कि जीवन में नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरुक कर सकते हैं। कार्यशाला का उद्देश्य युवा शक्ति के माध्यम से जिला के गांव-गांव में जाकर नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाना है। सामाजिक न्याय एव अधिकारिता विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला में 15 अगस्त से 31 मार्च 2021 तक नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देश के 272 जिलों का चयन किया गया है जिसमें सिरसा जिला भी शामिल है। जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरुक किया जाएगा।

                    इसी कड़ी में आज आयोजित कार्यशाला में चिकित्सा अधिकारी अमनदीप द्वारा स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हुए किस तरह अभिभावक अपने बच्चों को स्वस्थ व नशे से दूर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों से उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ-साथ भविष्य के लक्ष्य पर भी निरंतर संवाद करें। इसके साथ-साथ बच्चों को स्वच्छ भोजन व योग का महत्व भी बताएं। उन्होंने अभिभावकों का आह्वïान किया वे स्वयं व अपने बच्चों की दिनचर्या में योग, पोष्टिïक भोजन, खेल-कूद आदि को शामिल करें, क्योंकि ये स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरुरी है। स्वस्थ शरीर के लिए व्यक्ति को अपने खाने-पीने में उचित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में अभिभावक अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं, जोकि बच्चों के लिए बहुत घातक है। इसलिए अभिभावकों को बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करते हुए उनकी बातों को महत्व दें और उनकी समस्याओं को समझें, ऐसा करने से बच्चे गलत आदतों व बुरे आचरण से दूर रहेंगे।

                    कार्यशाला में एंटी क्राइम यूथ क्लब की प्रधान डा. उर्जा सचदेवा द्वारा स्वस्थ जीवन शैली पर भी विस्तार से बताया। कार्यशाला में नशा मुक्ति केंद्रों के संयोजक, नेहरु युवा केंद्र, युवा क्लबों के सदस्य, ऑल युवा क्लब एसोसिएशन के संस्थापक संदीप कुमार, एंटी क्राइम यूथ क्लब के सदस्यों ने भाग लिया . 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ