] गोगामेड़ी नववर्ष मिनी मेला 29 दिसम्बर से 2 जनवरी 2025 तक, श्रद्धालु आने शुरू। 3 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना

Advertisement

6/recent/ticker-posts

गोगामेड़ी नववर्ष मिनी मेला 29 दिसम्बर से 2 जनवरी 2025 तक, श्रद्धालु आने शुरू। 3 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना

 





गोगामेड़ी मेला 2025 : सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक उत्तरी भारत का सबसे बड़ा गोगामेड़ी मिनी मेला नववर्ष 2025 के मौके पर देशभर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वर्ष यह गोगामेड़ी मेला 29 दिसम्बर से 2 जनवरी, 2025 तक भरेगा। जिसमें 3.50 लाख श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। 



पानी, बिजली, एम्बुलेंस, अग्निशमन यंत्रों और आवाजाही की उचित व्यवस्थाएं मिले, इसलिए जिला कलेक्टर काना राम ने पुलिस अधीक्षक अरशद अली के साथ गोगामेड़ी ग्राम पंचायत में शनिवार को संबधित अधिकारियों की मेला पूर्व तैयारियों की बैठक ली।



जिला कलेक्टर ने कहा कि नए साल के मौके पर भरने वाले मेले में आतिशबाजी को देखते हुए समय पूर्व व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें। एम्बुलेंस तथा अग्निशमक यंत्रों की अतिरिक्त व्यवस्था रखें। कलेक्टर ने पुलिस और यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, छाया, साफ-सफाई, सुलभ शौचालय, पेयजल और विद्युत व्यवस्थाओं सहित निज मंदिर में व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन के संबंध में दिशा निर्देश दिए। 


कलेक्टर ने अतिरिक्त पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने, पीएचईडी के अधिकारियों को जलापूर्ति की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बैठक के बाद गोगाजी समाधि स्थल के दर्शन किए। उन्होंने सात दिनों तक चलने वाली अखंड हवन प्रक्रिया एवं राम धुनी का हवन कर शुभारंभ किया।


गौरतलब है कि यह हवन प्रक्रिया और रामधुनी 4 जनवरी तक अनवरत जारी रहेगी। 31 दिसम्बर की रात देवस्थान विभाग द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। 1 जनवरी को प्रातः 9 बजे से बाबाजी की पालकी निकाली जाएगी। देवस्थान विभाग ने मिनी मेले में नवाचार करते हुए एक हजार बिस्तरों का रैन बसेरा बनाया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क व्यवस्था रहेगी।


बैठक में नोहर एसडीएम पंकज गढ़वाल, नोहर एएसपी राजकंवर, देवस्थान सहायक आयुक्त ओम प्रकाश, गोगामेड़ी थानाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ