
चोपटा। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे है किसान आंदोलन के समर्थन में गांव अरनियांवाली में ग्राम वासियों ने बैठक करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया जिसमें ग्रामीणों ने फैसला किया हर घर की छत पर किसान एकता का झंडा लगाया जाएगा। ग्राम वासियों का कहना है की जब तक तीनों कृषि काले कानून वापिस नहीं होंगे और एमएसपी पर गारंटी का कानून नहीं बनेगा तब तक यह विरोध जारी रहेगा। इसी कड़ी में ग्राम वासियों द्वारा फैसला किया गया किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव-गांव और घर-घर से सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध जताना जरूरी है। जिसे सभी ग्राम वासियों ने स्वीकार किया। बैठक के बाद ग्रामीणों ने अपने घरों की छतों पर किसान एकता के झंडे लगाने शुरू कर दिए। बैठक में कृष्ण खोथ, राजेंद्र नंबरदार, विनोद नंबरदार, श्यामलाल खोड, दिनेश खोथ, विक्रम खोथ, राजवीर खोथ, संजय कुमार, राकेश नेहरा सहित कई ग्राम वासियों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ