] प्राचीन श्री बाबा रामदेव मंदिर कागदाना में चांदी की मूर्ति, चरण पादुका और मुख्य द्वार का किया अनावरण

Advertisement

6/recent/ticker-posts

प्राचीन श्री बाबा रामदेव मंदिर कागदाना में चांदी की मूर्ति, चरण पादुका और मुख्य द्वार का किया अनावरण



Chopta plus Naresh Beniwal 9896737050
लाला रतिराम मुरलीधर भोलू सरिया परिवार द्वारा भजन कीर्तन व हवन यज्ञ का आयोजन
 खंड के गांव कागदाना स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर धाम में लाला रतीराम मुरलीधर भोलू सरिया परिवार द्वारा चांदी की मूर्ति, चरण पादुका स्थापित कर अनावरण किया गया और मुख्य द्वार का अनावरण समाज सेविका कौशल्या देवी ने किया।
इस मौके पर मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से बाबा रामदेव की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान रखा।
यह जानकारी देते हुए लाला रत्तीराम मुरलीधर ने बताया कि ललित मोहन, प्रमोद, रामअवतार, अंजनी, रमेश, प्रमोद, कपिल, , अमित बंसल, कौशल्या देवी, चंपा देवी, रेणु , मीनाक्षी, सुनीता और सुशीला सहित भोलूसरिया परिवार के सदस्यों ने माघ सुदी दूज के अवसर पर बाबा रामदेव की चांदी की मूर्ति, चरण पादुका स्थापित कर पूजा अर्चना की इसके साथ ही समाज सेविका कौशल्या देवी ने मुख्य गेट का रिबन काटकर अनावरण किया। 


इस अवसर पर ललित मोहन, राम अवतार व प्रमोद ने बताया कि बाबा श्री रामदेव मंदिर कागदाना की स्थापना लाला रतीराम मुरलीधर भोलू सरिया परिवार के पूर्वजों द्वारा सन 1811 में की गई। तभी से मंदिर में  हर साल माघ सुदी दशमी को बड़ा मेला लगता है। हरियाणा राजस्थान के कई गांवों के श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचते हैं। और इस बार यह मेला 22 फरवरी को लगेगा। इस दौरान मंदिर में श्रृंगार, आरती, प्रभात काल, भंडारा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा तथा श्री श्याम आर्ट ग्रुप राकेश सरिया ऐलनाबाद द्वारा बाबा रामदेव की मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी। शनिवार को मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन कर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर शेर सिंह मोदी, महावीर पुजारी, वेद प्रकाश मोदी, दीपक कुमार मोदी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ