Chopta plus Naresh Beniwal 9896737050
हरियाणा में ग्राम पंचायत चुनाव समय नहीं हो सकेंगे। 23 फरवरी को पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनके कार्य को संभालने के लिए सरकार ने प्रशासक नियुक्त करने का पत्र जारी किया है। पंचायतों के बीडीपीओ, ब्लॉक समितियों के एसडीएम व जिला परिषद के सीईओ होंगे प्रशासक। विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा द्वारा जारी पत्र के अनुसार 23 फरवरी को पंचायत का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इससे 1 सप्ताह पहले ही पंचायती राज संस्थाओं का कार्यभार प्रशासक संभाल लेंगे। पंचायतों पर बीडीपीओ, पंचायत समितियों पर एसडीएम व जिला परिषद सीईओ प्रशासक होंगे। यह अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र की पंचायती संस्थाओं के प्रशासक होंगे। पंचायती राज संस्थाओं का कार्य सुचारू रूप से चलाने को इनकी संपत्ति की रक्षा करने के लिए प्रशासक सभी अधिकार प्रयोग कर सकेंगे। पंचायती राज संस्थाओं की संपत्ति से प्राप्त फंड को भी इन्हीं के कोष में जमा कराया जाएगा। इसी से खर्च कर काम चलाया जाएगा। प्रशासकों का कार्यकाल नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी करने तक होगा।


0 टिप्पणियाँ