चोपटा। ( 13 फरवरी ) खेड़ी माइनर में गांव कुम्हारिया के पुल के पास करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। कागदाना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सिरसा पहुंचाया अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है । ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना चौकी पुलिस को दी। कागदाना पुलिस चौकी प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि खेड़ी माइनर में गांव कुम्हारिया के पुल के पास नहर में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को माइनर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सिरसा पहुंचाया । उन्होंने बताया कि महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष है और नीली सलवार पहन रखी है। हाथ में कड़ा है और नाक में कोका पहना हुआ है । मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है । पुलिस द्वारा महिला की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में सूचना की गई है।



0 टिप्पणियाँ