] नशे से दूर रखने के लिए बच्चों व युवाओं की खेलों में बढ़ाए रुचि ।

Advertisement

6/recent/ticker-posts

नशे से दूर रखने के लिए बच्चों व युवाओं की खेलों में बढ़ाए रुचि ।

 

नशा मुक्त भारत अभियान : बच्चों को खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए करें जागरुक : उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण

- नशा बिक्री पर पूर्णत: अंकुश के लिए गश्त बढ़ाएं पुलिस प्रशासन : उपायुक्त बिढ़ाण

- उपायुक्त ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ली समीक्षा बैठक

Chopta Plus । सिरसा, 29 सितंबर।

              उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों व युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए ताकि वे नशे की ओर न जाकर शिक्षा व खेलों में ध्यान दें। इसके अलावा पुलिस प्रशासन संभावित गांवों को चिह्निïत कर गश्त बढ़ाएं और नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

              उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, नगराधीश संदीप कुमार, डीएसपी आर्यन चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, पीओ आईसीडीएस डा. दर्शना सिंह आदि मौजूद थे।

              उपायुक्त बिढ़ाण ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रा में जाकर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशा छोडऩे के लिए प्रेरित करें और ग्रामीणों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विश्वास पैदा करें। उन्होंने कहा कि पुलिस व पंचायत प्रतिनिधि आपसी तालमेल से गांवों में नशा मुक्ति के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन करें और युवाओं को नशे की बजाय खेल व शिक्षा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान में सेवानिवृत अध्यापकों की गठित टीमों का अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए। अध्यापक की बातों का युवाओं पर गहरा प्रभाव होता है और अध्यापक की बातों का असर दूसरे व्यक्ति की अपेक्षा कहीं अधिक होता है। इसलिए गांव के सेवानिवृत अध्यापक अपने गांवों के युवाओं को नशा न करने के लिए प्रभावी रुप से जागरुक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में सेवानिवृत अध्यापक कमेटी बनाकर गांव स्तर पर नशा मुक्ति की मुहिम चलाएं, जिससे गांव को नशा मुक्त बनाया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गतिविधियों को गति देने के लिए शिक्षा विभाग को जिला के प्रत्येक स्कूल में एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

              उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के माध्यम से बच्चों व युवाओं को नशे की दुष्परिणाम बताएं और सभ्य समाज के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करें। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांव स्तर पर गठित की गई कमेटियां घर-घर जाकर लोगों को नशा मुक्त अभियान से जोड़ें। कमेटी विशेषकर महिलाओं को अभियान की सफलता के लिए जागरुक करें क्योंकि नशे से प्रभावित परिवार में सबसे अधिक पीड़ा महिला को ही झेलनी पड़ती है। महिलाएं अपने बच्चों से निरंतर संवाद करें और उनकी बातों को समझते हुए उन्हें नशे की दुष्परिणाम बताएं।

              उन्होंने कहा कि गोद लिए गए गांवों में अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और पंचायत के सहयोग से गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन करें। अधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों व बुजुर्गों से संवाद स्थापित करें और नशा मुक्त भारत अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, क्योंकि सामूहिक एकजुटता से ही नशे जैसी बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

बॉक्स

युवाओं का मार्गदर्शन करें प्रबुद्ध नागरिक : उपायुक्त बिढ़ाण

              उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण नेे कहा कि जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रबुद्ध नागरिक आगे आएं और युवाओं का समाज हित में कार्य करने के लिए मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और प्रशासन को पूरा सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि वे नशे को रोके, अपने परिवार को समय दें, मनोरंजन के साधनों का प्रयोग करें, युवा वर्ग शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भाग लें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को नशा जबरदस्ती नहीं दिया जा सकता जबतक उसकी स्वयं की इच्छा न हो, दृढ इच्छा शक्ति से ही नशे से छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे बगैर किसी डर के पुलिस प्रशासन के हैल्पलाइन नंबर 88140-11620, 88140-11626 व 88140-11675 अथवा जिला प्रशासन के नंबर 01666-248890 पर कॉल करके नशा बिक्री करने वाले लोगों के बारे में सूचित कर सकते है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखते हुए उसे पुरस्कृत किया जाएगा और नशा बेचने वाले व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ