महिला एवं किशोरी सम्मान व मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में अनूठी पहल : उपायुक्त
-बीपीएल परिवार की महिलाओं व किशोरियों को नि:शुल्क मिलेगा योजना का लाभ,
-महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत जिला की 65 हजार 364 महिलाएं व किशोरी होंगी लाभान्वित
-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से दोनों योजनाओं का किया शुभारंभ
-उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में पात्र महिलाओं व किशोरियों को वितरित की सेनेटरी नेपकिन व मिल्क पाउडर
सिरसा, 05 अगस्त।
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने कहा कि महिलाओं व किशोरियों को अपने स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति सजग व जागरूक होना चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें किसी गंभीर बीमारी का सामना न करना पड़े। एक स्वस्थ व स्वच्छ महिला ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है और स्वस्थ बच्चा ही देश के भविष्य का कर्णधार होता है। एक स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ भारत व सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा इस दिशा में क्रियान्वित की गई महिला एवं किशोरी सम्मान योजना तथा मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना अपने आप में एक अनूठी पहल है।
उपायुक्त बुधवार को लघुसचिवालय स्थित सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजनाओं के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं व किशोरियों को संबोधित कर रहे थे। ये दोनों योजनाएं महिला एवं बच्चे के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन योजना है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। आज इन दो योजनाओं महिला एवं किशोरी सम्मान योजना तथा मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में एसडीएम निर्मल नागर, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, पीओआईसीडीएस डा. दर्शना सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा व स्वावलंबन एवं स्वाभिमान की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि महिला स्वस्थ होगी तो आने वाली पीढी स्वस्थ होंगी। राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण तथा स्वास्थ्य के लिए शुरू की जाने वाली इन महत्वकांक्षी योजनाओं के लिए सालाना 39.80 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा बजट की कमी नहीं रहने दी जाएग।
उन्होंने बताया कि राज्य में बीपीएल परिवारों की महिलाओं की अनुमानित संख्या 22 लाख 50 हजार है। इन सभी महिलाओं व किशोरियों को आंगनवाडी केंद्रों के माध्यम से एक वर्ष के लिए हर माह मुफ्त सेनेटरी नेपकिन का पैकेट(6 नेपकिन) वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत शिक्षा विभाग भी लगभग साढे छ: लाख छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित करेगा। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को कहा कि जिला में एनिमिया से ग्रस्त महिलाओं व किशोरियों की स्थिति का आंकलन करें और इन योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करवाएं, ताकि एनिमिया की समस्या का मूल रूप से समाधान हो सके।
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और प्रबंधन के ज्ञान की कमी होना हमारे समाज का एक गंभीर तथ्य है। सामाजिक वर्जनाओं तथा सामाजिक सांस्कृतिक प्रतिबंधों के चलते इस विषय पर चर्चा नहीं की जाती जिसके चलते किशोरियों स्वास्थ्य व मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में अनभिज्ञ रहती हैं। जागरूकता की कमी के कारण इससे उनके स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परिणाम सामने आते हैं। जो समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि इस बारे महिलाओं को अधिक से अधिक जागरूक करें ताकि वे बिना संकोच करें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और योजनाओं का भरभपूर लाभ उठा सकें। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं। इसी कड़ी में महिला एवं किशोरी सम्मान योजना व मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना भी चलाई गई है। योजनाओं के तहत जिला में बीपीएल परिवार की 24 हजार 827 महिलाओं व बच्चों को फोर्टिफाइड मीठा सुगन्धित स्किम्ड मिल्क पाउडर वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार अगले माह से पात्र महिलाओं व बच्चों को प्रति दिन फोर्टिफाइड आटा भी वितरित किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह ने कहा कि महिला एवं किशोरी सम्मान योजना व मुख्यमंत्री दूध उपहार योजनाएं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजनाओं के तहत जिला की बीपीएल परिवार की 45 वर्ष आयु तक की महिलाओं व 18 वर्ष आयु से ऊपर की किशोरियों को आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी नेपकिन वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना के तहत बीपीएल परिवार की महिलाओं व बच्चों को फोर्टिफाइड आटा व फोर्टिफाइड मीठा सुगंधित स्किम्ड मिल्क पाउडर वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त सामग्री विभाग द्वारा घर-घर जाकर पात्रों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

0 टिप्पणियाँ