] 30 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू

Advertisement

6/recent/ticker-posts

30 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू

30 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू

सिरसा, 05 अगस्त......... जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान रानिंया गेट सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 30 ग्राम  हेरोइन के साथ काबू किया है । पकड़े गए युवक की पहचान अंकुर पुत्र धर्मपाल निवासी वार्ड़ न.24 रानिंया गेट सिरसा के रुप में हुई है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया की पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालुम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि एंटी नारोकटिक्स सैल के सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान रानिंया गेट सिरसा क्षेत्र में मौजुद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू  कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जावेगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगो के बारे में नाम पता मालुम कर उनके खिलाफ भी  कार्यवाही कि जाएगी ।


13 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त सहित युवक काबू
सिरसा,05 अगस्त........... जिला भर में पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरूण सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान टी प्वांट गांव पन्नीवाला मोटा क्षेत्र से एक युवक को 13 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त के साथ काबू किया है । पकड़े गए युवक की पहचान जगदीप उर्फ जज पुत्र सुखमिंद्र सिंह निवासी पक्का कंला बठिंडा पंजाब के रुप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से उसके साथी आरोपी के बारे में नाम पता मालूम कर सप्लायर समेत तीन लोगों के खिलाफ थाना ओढा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा  पुलिस के उप निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान पन्नीवाला क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से रहे युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर एक युवक को काबू कर लिया जबकि उसका साथी युवक मौका से फरार हो गया । पकडे युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 13 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान डोडा चूरापोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

110 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों सहित मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति काबू
सिरसा, 05 अगस्त......... जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की कालांवाली थाना पुलिस ने पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान गांव जगमालवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को 110 नशीलीं प्रतिबंधित गोलिंया के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए कालांवाली थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर सत्यवान ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जसपाल कुमार पुत्र बलजीत कुमार निवासी पिपली के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि कालांवाली थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव जगमालवाली क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 110 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ