] गांव जमाल की शान को बढा रहा जगत परदेसी उर्फ जगतू ताऊ । । जमाल के छोरे जगतपाल ने दिया हरियाणवी कलाकारों को मंच

Advertisement

6/recent/ticker-posts

गांव जमाल की शान को बढा रहा जगत परदेसी उर्फ जगतू ताऊ । । जमाल के छोरे जगतपाल ने दिया हरियाणवी कलाकारों को मंच

 

गांव जमाल की शान को बढा रहा जगत परदेसी उर्फ जगतू ताऊ

जगत परदेसी उर्फ जगतू ताऊ ने दिया हरियाणवी कलाकारों को मंच

जमाल गांव के जगत परदेसी  युवा कलाकारों को कर रहे प्रोत्साहित
नरेश बैनीवाल
नाथूसरी चोपटा। बॉलीवुड की भांति हरियाणवी सिनेमाद्योग में प्रदेश के कलाकारों को एक संगठन के तहत एकत्र करने का श्रेय गांव जमाल के युवा जगत परदेसी को जाता है। इनका जन्म जिला सिरसा के गांव जमाल में माता सोनतारी और पिता रामजीलाल के परिवार में हुआ। इनका पूरा नाम जगत पाल रत्तन है।
जगतपाल रतन ने बताया कि सिरसा के नेशनल कॉलेज से स्नातक और दयानंद यूनिवर्सिटी अजमेर से पत्रकारिता में डिप्लोमा लिया। अमर उजाला सहित कई समाचार-पत्रों में करीब आठ वर्षों तक पत्रकारिता करने के बाद ये म्यूजिक इंडस्ट्री में आ गए। म्यूजिक इंडस्ट्री में इन्हें जगत परदेशी और जगतू ताऊ के नामों से जाना जाने लगा। इन्होंने जयपुर दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘आईने आपके सामने’ में बतौर असिस्टेंट प्रोग्राम एडिटर भी कार्य का अनुभव लिया। बाद में मुंबई चले गए और वहां रहकर इन्होंने लगभग दो वर्ष तक विभिन्न फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों के साथ जुडक़र लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। मुंबई में बाहर से आने वाले कलाकारों की दुर्दशा को देख ये वापस अपने गांव लौट आए। यहां आकर इन्होंने अपने प्रदेश के कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कलाकार यूनियन का गठन किया। हरिवुड- हरियाणवी म्यूजिक व फिल्म इंडस्ट्री आर्टिस्ट एसोसिएशन के नाम से रजिस्टर्ड इस यूनियन के तहत जगत परदेशी ने प्रदेश के कलाकारों को एक सूत्र में बंधने का संदेश दिया। प्रदेश के कलाकारों का संपर्क बॉलीवुड से भी बना रहे, इसके लिए इन्होंने कॉस्टिंग कंपनी ‘पीएमजी एंटरटेनमेन्ट्स’ भी बनाई। प्रदेश के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मकसद से ‘पीएमजी एंटरटेनमेन्ट्स’ के बैनर तले ये अब तक तीन अवॉर्ड शो का आयोजन कर चुके हैं। इनमें 2016 में ‘शान ए हरियाणा अवॉर्ड’ नारनौल में, 2017 में ‘ताज ए हरियाणा अवॉर्ड’ सिरसा में और 2018 में ‘दिल से देशी अवॉर्ड’ रेवाड़ी में सफलतापूर्वक आयोजित किया। बता दें कि इनके गांव जमाल की लोकेशन पर अब तक 200 के करीब गाने शूट किए जा चुके हैं। इनके अलावा, हरियाणवी फीचर फिल्म ‘दादा लखमी’ का भी काफी हिस्सा यहां फिल्मांकित किया गया है। इनके फिल्मांकन में जगत परदेसी और इनकी यूनियन का अभूतपूर्व योगदान रहा है। आजकल ये अपने पैतृक गांव जमाल में ही रहते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ