चोपटा। भाजपा नेता पवन बैनीवाल, नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के चैयरमेन विरेन्द्र सहू, पंचायत समिति सदस्य सतबीर सहारण ने टिड्डी से प्रभावित गांवों का दोरा दौरा कर फसलों में नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कुम्हारिया , खेड़ी, गुंसाईयाणा, रामपुरा ढिल्लों, जोड़किया, जसानिया, हंजीरा, कुतियाना, जमाल गांवों के खेतों में जाकर किसानो से फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा नेता पवन बेनीवाल ने कहा कि किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है फसलों में नुकसान की भरपाई की हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने मौके पर ही कृषि विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों से टिड्डी दल की रोकथाम के बारे में किए गए उपायों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसान, कृषि विभाग व सरकार द्वारा टिड्डी दल पर जल्द काबू पाया जा सकेगा। प्रशासन के अधिकारियों से बात करके स्पेशल गिरदावरी करने को भी कहा जाएगा। किसानों द्वारा टिड्डीयों को मारने के लिए दवाईयां भी ग्रामपंचायत को उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। किसानों को कहा की कृषि विभाग व प्रशासन इस मुश्किल के समय में आपके साथ खड़े है। किसानों की फसल में हुए नुकसान की भरपाई अवश्य की जाएगी। इस मौके पर किसान राजेंद्र न्योल, रघुवीर कड़वासरा, राजेश कुमार, सीताराम, कृष्ण कुमार नंबरदार, सुरेश कुमार, रघुबीर शर्मा, महेंद्र सिंह, चेतराम, जगदीश, सुरेश कुमार, राम कुमार, सुभाष चंद्र, राजेश कुमार, हरि सिंह, मंगतराम, होशियार सिंह सहित किसानों ने टिड्डी दल से हुए नुकसान की जानकारी दी।
फोटो। भाजपा नेता पवन बैनीवाल चोपटा क्षेत्र में किसानों से टिड्डी दल से फसलों के नुकसान की जानकारी लेते हुए।


0 टिप्पणियाँ