-उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने ग्रामीणों व किसानों से की अपील घबराएं ना, सावधानी बरतें और प्रशासन का सहयोग करेंं
Kg
चोपटा। मंगलवार को दोपहर बाद हरियाणा के सिरसा जिले के गांव जमाल के खेतों में टिड्ïडी दल दिखाई दिया। टिड्ïडी दल की सूचना मिलते ही उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान के निर्देश पर टिड्ïडी दल से निपटने के लिए कृषि विभाग व प्रशासन की टीमें गांव जमाल मेें पहुंच गई। ग्रामीणों ने दिन में थाली, ड्रम, पीप्पे आदि बजाकर टिड्ïडी दल को एक जगह बैठने नहीं दिया और प्रशासन ने कहीं पर भी टिड्ïडी दल के बैठने की जानकारी मिलने के साथ ही उसे मारने के लिए स्प्रे का छिड़काव कर दिया। प्रशासन की टीम पूरे दल-बल के साथ रातभर खेतों में रही और कहीं पर भी टिड्ïडी दल के बैठे होने की सूचना मिलती, उस पर स्प्रे का छिड़काव किया गया। रात को टिड्ïडी दल ने राजस्थान की ओर रूख कर लिया था।
मौके पर पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. बाबू लाल ने बताया कि गांव जमाल के खेतों में टिड्ïडी के आने की सूचना मिली थी। जैसे ही सूचना मिली विभाग की टीम उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान के निर्देश पर गांव में पहुंच गई। उन्होंने बताया कि टिड्ïडी दल पर स्प्रे के लिए 20 ट्रेक्टर माउटेड स्प्रे पंप तैनात किए गए है। इससेे निपटने के लिए 9 टीमें तैनात हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर टिड्ïडी दल से निपटने में बखूबी सहयोग किया।
किसान घबराएं ना सावधानी बरतें, प्रशासन टिडडी दल से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट :
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे टिड्डी दल से घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें। प्रशासन के पास टिड्डी दल के बचाव व इसके खात्मे के लिए पुख्ता प्रबंध है। उन्होंने पटवारियों, कानूनगों, ग्राम सचिवों, सरपंचों तथा किसानों से कहा है कि वे सचेत रहें, जहां भी टिड्डïी दल दिखाई दें तो उसे एक स्थान पर बैठने न दें। सरपंच व ग्रामीण टिड्डïी दल के दिखाई देने की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। ग्रामीण टिड्डी दिखाई देने पर अपने खेत में पहुंचे और थाली, प्लेट, परात, पीपी, ड्रम, ढ़ोल-नगाड़े या अन्य यंत्र जो ज्यादा आवाज व शोर करें, उनको खेतों में बजाए जहां टिड्डी दिखाई दे रही हंै।


0 टिप्पणियाँ