] चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

Advertisement

6/recent/ticker-posts

चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत



चोपटा। चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। कबड्डी खिलाड़ी सुमन रूपावास के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।


यह जानकारी देते हुए खेल प्रशिक्षक डॉ जसवीर जाखड़ कागदाना ने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में आयोजित महिला इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से 11 टीमों ने भाग लिया। 


जिसमें चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल महिला डिग्री कॉलेज, जमाल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी टीम खिलाड़ी सुमन रूपावास,  पायल, काजल, रवीना, प्रियंका, मंजू, नेहा ,निर्मला का महाविद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 


महाविद्यालय संचालक राजेश कुमार, निदेशक वेदप्रकाश गुप्ता व प्राचार्य डॉ. दलजीत सिंह ने इस शानदार सफलता पर टीम के खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षक डॉ. जसवीर सिंह जाखड़ सहित समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्राचार्य डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि कबड्डी टीम की यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। 


इस मौके पर संस्कृत सहायक प्रोफेसर कविता, सुशीला हुड्डा, सविता, कविता, सुनीता, पूजा, लक्ष्मी, शकुंतला, सोनिया, रजनी, संगीता, दलवीर, नरेश दीप, अजय कुमार ने बधाई दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ