सिरसा । चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन सेमिनार हॉल, सी. वी. रमन भवन, सीडीएलयू, सिरसा में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के आरंभ में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार का स्वागत किया।
अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रोफेसर सुरेश गहलावत , प्रोफेसर जोगिंदर दुहन सहित विभिन्न्न महाविधालयों के प्रधयापक उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान इतिहास विभाग, सीडीएलयू की टीम ने प्राप्त किया, जिसमें हरमन सिंह, सिमरन एवं सुनैना शामिल रहीं।
द्वितीय स्थान सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय, ऐलनाबाद की टीम ने हासिल किया, जिसमें लक्ष्मी, शांति एवं मनोहारी शामिल रहीं।
तृतीय स्थान शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा की टीम को मिला, जिसमें दीपिका, रितिका बंसल एवं अनमोल शामिल रहीं।

0 टिप्पणियाँ