एग्रीकल्चर की पढ़ाई करके कृषि क्षेत्र में रिसर्च करना है लक्ष्य : मोनिका सुथार
- चोपटा । सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गांव दड़बा कलां से किसान परिवार की बेटी मोनिका सुथार ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में दूसरा स्थान प्राप्त किया । मोनिका ने नोन मेडिकल विषय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। दड़बा कलां में मोनिका का मिठाई बांटकर सम्मान किया गया। मोनिका ने बताया कि उसका लक्ष्य एग्रीकल्चर की पढ़ाई करके कृषि क्षेत्र में रिसर्च करना है। इसके साथ ही 12वीं कक्षा में अव्वल रहना उसका लक्ष्य था, जिसे उसने कड़ी मेहनत और लगन व मोबाइल फोन से दूर रहकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया हैं। मोनिका के माता पिता खेती-बाड़ी करते हैं। मोनिका ने बताया कि उनके माता-पिता उनकी पढ़ाई में बहुत सहयोग कर रहे हैं । मोनिका ने बताया कि एग्रीकल्चर की पढ़ाई करके कृषि क्षेत्र में रीसर्च करके खेती को आसान बनाना ही उसका लक्ष्य है । ताकि किसानों को आसानी से व सस्ते दामों कृषि उपकरण उपलब्ध हो सके । मोनिका के पिता प्रहलाद सुथार ने अपने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि आज मुझे मेरी बेटी पर बहुत गर्व है । कड़ी मेहनत से मोनिका ने ये मुकाम पाया है ।
फोटो। मोनिका

0 टिप्पणियाँ