#विद्यालय_में_26_विद्यार्थियों_ने_प्राप्त_के_मेरिट :-
#चौपटा_न्युज । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम में संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल नाथूसरी कलां का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की तरह इस बार भी शानदार रहा। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल के अध्यापक कृष्ण औजला ने बताया कि स्कूल के 26 विद्यार्थियों ने 80% मैरिट प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में छात्रा कोमल कासनियां पुत्री जयलाल कासनियां ने 477 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में पूनम पुत्री राजबीर सिंह ने 469 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान पाया वहीं रेखा पुत्री सुरेन्द्र ने 461 अंकों के साथ दूसरा व सोनू ने 457 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया । ज्योति पुत्री रोहतास 456 अंकों के साथ चौथे , रेणु पुत्री दीपक 453 अंकों साथ पांचवे स्थान प्राप्त किया । कॉमर्स संकाय में पूनम पुत्री मदन ने 450 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया । स्कूल के प्राचार्य अम्बेडकर कासनियां ने कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चे और अध्यापक बधाई के पात्र हैं। स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता-पिता अध्यापकों एवं स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी है।
0 टिप्पणियाँ