गांव की मुख्य गली जिसे करीब 1 वर्ष पहले पानी की पाइप लाइन डालते समय तोड़ा गया इस टूटी फूटी गली से हो रहे हैं हर रोज हादसे।
चोपटा । खंड के गांव रुपावास में टूटी फूटी गलियों में हर रोज हादसे हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य गली जिसे करीब 1 वर्ष पहले पाइपलाइन डालते समय तोड़ा गया था उस गली में से तो गुजरना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने मुख्य गली का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीण नरेश महला , प्रभु पुनिया, इंद्र पटवारी,बहादुर ठोलिया, सरजीत औलख , कृष्ण औलख, रोहताश औलख ने बताया कि करीब 1 वर्ष पहले नए जलघर से गांव में पानी की पाइप डालते समय इन गलियों को तोड़ा गया था उसके बाद ना तो इन गलियों की मरम्मत की गई ना ही इनका पुनर्निर्माण किया गया। तोड़ी हुई गलियों को ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया । जिससे गलियों में गड्ढे बन गए। अब बारिश का मौसम आते ही उन गड्ढों में पानी भरने लगा जिससे हर रोज हादसे हो रहे हैं इसके अलावा गड्ढों में पानी होने से मच्छरों की भरमार हो गई है जिससे डेंगू मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है ग्रामीणों ने इन गलियों से गुजरना भी मुश्किल हो गया है इन्होंने ग्राम पंचायत व जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव के मुख्य गली जोकि काफी खस्ताहाल हो गई है उसका पुनर्निर्माण जल्दी करवाया जाए, व नालियों की सफाई करवाई जाए , गड्ढों को भरा जाए। करीब 1 वर्ष बाद भी जाने के बाद भी गलियों का पुनर्निर्माण नहीं हुआ है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
जलघर से पाइपलाइन डालते समय गलियों को तोड़ा गया था कुछ गलियों की तो मरम्मत करवा दी गई है बाकी गलियों के लिए बजट के अभाव में पुनर्निर्माण नहीं हो पाया । इसके लिए सरकार के पास प्रपोजल बनाकर भेजा हुआ है तथा बजट आते ही गलियों का पुनर्निर्माण करवा दिया जाएगा। --अनिरुद्ध ढिल्लो सरपंच गांव रुपावास

0 टिप्पणियाँ