] राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरटवाला का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत | Chopta News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरटवाला का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत | Chopta News

Image may contain: 3 people, text#
छात्रा_ज्योति_ने_471_अंको के साथ #स्कूल_टॉपर :-
#चौपटा_टुडे । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरटवाला का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि इस बार विद्यालय मैं 12वीं कक्षा कला संकाय का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा । विद्यालय के 32 विद्यार्थियों में से 11 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल करके कक्षा उत्तीर्ण की । विद्यालय की छात्रा ज्योति ने 471 अंक 94.2 प्रतिशत प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम, पूजा 454 अंक 90.8 प्रतिशत द्वितीय, व शेर सिंह ने 448 अंक 89.6प्रतिशत हासिल करके तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने सभी विद्यार्थियों व समस्त स्टाफ को परीक्षा परिणाम सराहनीय रहने पर बधाई दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ