] श्री बालाजी स्कूल कागदाना का बारहवीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत जया नेतड़ 472 अंकों के साथ आर्ट्स में तो निकिता खोथ 470 अंकों के साथ साइंस में स्कूल रही प्रथम

Advertisement

6/recent/ticker-posts

श्री बालाजी स्कूल कागदाना का बारहवीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत जया नेतड़ 472 अंकों के साथ आर्ट्स में तो निकिता खोथ 470 अंकों के साथ साइंस में स्कूल रही प्रथम

















श्री बालाजी स्कूल कागदाना का बारहवीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत
जया नेतड़ 472 अंकों के साथ आर्ट्स में  तो निकिता खोथ 470 अंकों के साथ साइंस में स्कूल रही प्रथम
 चोपटा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में श्री बाला जी स्कूल कागदाना का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत प्रतिशत रहा।
    संस्था निदेशक संदीप बेनीवाल ने विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओ द्वारा शानदार परिणाम देने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षा- 2020 का परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिनमे से जया नेतड़ ने 472 अंकों के साथ आर्ट्स में  तो निकिता खोथ ने 470 अंकों के साथ साइंस में स्कूल टॉप किया :- 
   स्कूल के कुल 85   विद्यार्थियों में से 15 ने 90% से  व 52 विद्यर्थियों ने 80%से अधिक अंक व 14 विद्यर्थियों ने निकट मेरिट अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। स्कूल प्रबन्धक ने बताया कि कला संकाय में छात्रा जया पुत्री जगतपाल नेतड़ चाहरवाला ने 472 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंकिता  पुत्री शीशराम न्योल कुम्हारिया  ने 469 अंकों के साथ दूसरे व पूनम पुत्री मदन लाल जांगड़ा चाहरवाला  ने 467अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में निकिता  पुत्री रोहताश खोथ हंज़ीरा ने 470 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान पाया वहीं वैशाली पुत्री मेवा सिंह कुलरिया शाहपुरिया ने 461 अंकों के साथ दूसरा व कोमल पुत्री राजेश कस्वां रूपाना ने 460 अंकों के साथ तीसरा तथा रेणु पुत्री सुभाष डारा कुम्हारिया, पूनम पुत्री  ओमप्रकाश डीढारिया रामपुरा ढिल्लों,अनु पुत्री पवन कुमार वर्मा राजपुरा साहनी , रवीना पुत्री  विनोद भाकर चाहरवाला, सुमन पुत्री  महावीर शर्मा कागदाना,मनीषा पुत्री  प्रहलाद डारा कुम्हारिया,ज्योति पुत्री श्री श्यामलाल फ़रोलिया रामसरा,आशिमा पुत्री श्री जुगलाल ढिल्लों रामपुरा ढिल्लों,आशीष पुत्र  ओमप्रकाश सहारण राजपुरा साहनी व रचना पुत्री  ओमप्रकाश धेतरवाल जोगीवाला ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था को गौरान्वित किया।
निदेशक व प्राचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों , अभिभावकों, शिक्षकगण  व शुभचिंतको  को शानदार परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ