] बराच मॉडल सी० सै० स्कूल चौपटा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार , छात्रा रेणुका स्कूल में प्रथम | Chopta News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

बराच मॉडल सी० सै० स्कूल चौपटा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार , छात्रा रेणुका स्कूल में प्रथम | Chopta News

#विज्ञान_संकाय में #छात्रा_प्रियंका 467 अंकों के साथ प्रथम तो #कला_संकाय में #छात्रा_रेणुका 475 अंकों के साथ स्कूल टॉपर :-
#चौपटा_न्युज । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम में बराच मॉडल सी० सै० स्कूल चौपटा का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की तरह इस बार भी शानदार रहा। स्कूल के प्राचार्य धर्मवीर राव ने बताया कि स्कूल के 41 विद्यार्थियों ने 80% मैरिट प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में छात्रा प्रियंका पुत्री सज्जन कुमार ने 467 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मोनिका पुत्र राजपाल व राजेश यादव पुत्र रणवीर यादव ने 454 अंकों के साथ दूसरे व सुशील पुत्र पृथ्वी सिंह ने 446 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में रेणुका पुत्री बलबीर सिंह ने 475 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान पाया वहीं सुनीता पुत्री विनोद कुमार ने 468 अंकों के साथ दूसरा व प्रीति पुत्री सोहन लाल ने 457 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चे और अध्यापक बधाई के पात्र हैं। स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता-पिता अध्यापकों एवं स्कूल का नाम पर देश भर में रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर अमनदीप कौर , संदीप , नरेश , दिनेश सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी है। स्कूल के एमडी प्रहलाद बराच ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ