] एनसीएम स्कूल कागदाना के 50 बच्चों की मेरिट

Advertisement

6/recent/ticker-posts

एनसीएम स्कूल कागदाना के 50 बच्चों की मेरिट

नसीएम स्कूल कागदाना के 50 बच्चों की मेरिट
चोपटा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एनसीएम स्कूल कागदाना का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति इस बार भी शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार पूनिया ने बताया कि स्कूल के 50 बच्चों ने मेरिट हासिल की है। जिसमें अनूप डाका पुत्र सुल्तान सिंह चहरवाला ने विज्ञान संकाय में 471 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कला संकाय में योग्यता पुत्री सुभाष जांगड़ा गांव रामपुरा बगड़िया ने 462 अंक लेकर विद्यालय का गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल के 50 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया । छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्राचार्य संजीव पूनिया प्रबंधक राजेंद्र टॉप्सिया सुभाष जाखड़, रामकुमार व धर्मपाल ने सभी को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ