] शिवरात्रि कल , सेवा समिति ने चौपटा शिव मंदिर को किया सैनिटाइज Chopta News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

शिवरात्रि कल , सेवा समिति ने चौपटा शिव मंदिर को किया सैनिटाइज Chopta News


चौपटा । सावन का पावन महीना चल रहा है । ऐसे में श्रद्धालुओं में शिवरात्रि पर विशेष श्रद्धा देखी जाती है । सावन के महीने में श्रद्धालु विशेष रुप से शिव भगवान की पूजा करते हैं । कल यानी कि 19 जुलाई को शिवरात्रि है । इसी के मद्देनजर चौपटा के शिव मंदिर में शिव समाज युवा कल्याण सेवा समिति द्वारा सैनिटाइजेसन किया गया । सेवा समिति सदस्य सोनू सिंह चौपटा , राकु , सुमित बंसल , राकेश , सोनू   ने बताया कि कोरोना महामारी विश्वभर में फैली हुई है । ऐसे में शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष श्रद्धा देखी जाती है । चौपटा शिव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं । ऐसे में साफ सफाई जरूरी है ।

हर समय सेवा कार्य में समिति के सदस्य रहते हैं तत्पर
 पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि शिव समाज युवा कल्याण सेवा समिति के सदस्य में सेवा कार्यों के लिए तैयार रहते हैं । शिवरात्रि के पावन अवसर पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए शनिवार को सदस्यों द्वारा मंदिर को सैनिटाइज किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ