एनडीए की तैयारी करके लेफ्टिनेंट बनना है लक्ष्य : सुमिंदर न्योल
#चौपटा । सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित दशवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में खंड के गांव नहराना से किसान परिवार की बेटे सुमिंदर न्योल ने 97 प्रतिशत अंक लेकर गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त किया । सुमिंदर न्योल ने बताया कि उसका लक्ष्य एनडीए की तैयारी करके लेफ्टिनेंट बनना है। इसके साथ ही दसवीं कक्षा में अव्वल रहना उसका लक्ष्य था, जिसे उसने कड़ी मेहनत और लगन व मोबाइल फोन से दूर रहकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया हैं। सुमिंदर के माता पिता खेती-बाड़ी करते हैं। सुमिंदर ने बताया कि उनके माता-पिता उनकी पढ़ाई में बहुत सहयोग कर रहे हैं । सुमिंदर ने बताया कि लेफ्टिनेंट बनकर देश कि सेवा करना ही उसका लक्ष्य है । सुमिंदर के पिता बलबीर न्योल ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि आज मुझे मेरे बेटे पर बहुत गर्व है । कड़ी मेहनत से सुमिंदर ने ये मुकाम पाया है ।
फोटो। सफलता पर सुमिंदर न्योल का मुंह मीठा करते हुए परिजन व गांववासी ।

1 टिप्पणियाँ
Dhanyawad Sir
जवाब देंहटाएं