#मुख्याध्यापक_महावीर_ढाका , सरपंच प्रतिनिधि सुभाष खलेरी सहित स्कूल अध्यापकों ने #छात्राओं_को_दी_बधाई :-
सोनू प्रथम, किरण द्वितीय व पिंकी रही स्कूल में तीसरे स्थान पर
#चौपटा_न्युज । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय डिंग का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल की 10 छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाया। जिसमें छात्रा सोनू ने 450 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान, छात्रा किरण ने 442 अंकों के साथ दूसरा स्थान व पिंकी ने 438 अंक लेकर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मुख्याध्यापक गुण सागर जैन ने बताया कि कुल 58 छात्राओं में से 49 छात्राओं ने परीक्षा पास की है जिनमें से 10 छात्राओं ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम 85% रहा। उन्होंने बताया कि छात्राओं की सफलता पर मुख्य शिक्षक महावीर ढाका, बलवंत सुथार, वेद प्रकाश, विनोद सोनी, उर्मिला, जितेंद्र यादव व सरपंच प्रतिनिधि सुभाष खलेरी ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ