] Sirsa Chopta News

Advertisement

6/recent/ticker-posts

 

सांसद सैलजा ने रतिया में लगाया जनसुनवाई दरबार, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

चंडीगढ़/फतेहाबाद (रतिया), 20 मई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद Kumari Selja ने बुधवार को रतिया स्थित रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान रतिया के एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को अपने कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सैलजा ने देश में बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मिडल ईस्ट में लंबे समय से ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने संभावित प्रभावों को लेकर पहले से कोई ठोस तैयारी नहीं की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं और आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को समय रहते ऐसे प्रबंध करने चाहिए थे जिससे देशवासियों को राहत मिलती, लेकिन सरकार की लापरवाही का खामियाजा अब हर वर्ग को भुगतना पड़ रहा है।

हरियाणा की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद सैलजा ने कहा कि प्रदेश में सरकार का सिस्टम पूरी तरह जाम हो चुका है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन और जाम लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध, हत्या और हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

हरियाणा में कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद सैलजा ने कहा कि कांग्रेस नेता लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान के प्रयास कर रहे हैं।

इस मौके पर पांच बार नगर पार्षद रहे Ajmer Singh ने कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। सांसद ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष Arvind Sharma, पूर्व विधायक Nishan Singh, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल सिंह लाली, मंगतराम लालवास, सुरेंद्र वर्तिया, गुरदीप सिंह चहल, सुरेंद्र लेगा सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ