जिलाध्यक्ष फौगाट बोली, आमजन की कमर तोड़ रही भाजपा
सिरसा। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि किए जाने के खिलाफ जिला महिला कांगे्रस की ओर से प्रदर्शन कर सरकार से इस निर्णय को वापिस लेने की मांग की है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इसे अविलंब वापिस लेने की मांग की।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न प्रदेशों के चुनाव संपन्न होते ही देशवासियों पर तेल के रेट बढ़ाकर लोगों की कमर तोडऩे का काम किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बढ़ी महंगाई से आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। कृष्णा फौगाट ने कहा कि भाजपा शासन में आज भय, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई का बोलबाला है जिसे सरकार निरंतर बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता का भरोसा अब भाजपा से पूरी तरह से उठ चुका है। इस प्रदर्शन में कृष्णा भांभू, शकुंतला न्यौल, पिंकी गुप्ता, पूजा न्यौल, सावित्री ढाका, शालिनी ढाका, प्रभजोत, प्रियंका झोरड़ व प्रियंका आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थी।
One attachment • Scanned by Gmail
One attachment • Scanned by Gmail
.jpg)
0 टिप्पणियाँ