] प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ संगठनात्मक क्षमता मजबूत होती है : डॉ. सतीश पूनिया

Advertisement

6/recent/ticker-posts

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ संगठनात्मक क्षमता मजबूत होती है : डॉ. सतीश पूनिया

 

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ संगठनात्मक क्षमता मजबूत होती है : डॉ. सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने डबवाली व सिरसा में कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

सिरसा, 23 मई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में शनिवार को डबवाली और सिरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सेवा भाव, चुनाव प्रबंधन और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने भाजपा के इतिहास, संगठन के विकास और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

डॉ. पूनिया ने कहा कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने का माध्यम बनेगा


 उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा दो सांसदों से शुरू हुई थी और आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पार्टी लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार चला रही है।

उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय एक विधान, एक निशान और एक प्रधान की मांग रखी गई थी, जिसे भाजपा सरकार ने साकार किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, भगवान राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक समाप्त करने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा है।

डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठन की कार्यशैली और जनता के बीच बेहतर तरीके से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संगठनात्मक विषयों पर भी हुआ मार्गदर्शन

प्रशिक्षण वर्ग में धुमन सिंह खिरमच ने कार्य विस्तार विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की बात कही।

जवाहर सैनी ने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश सामाजिक, वैचारिक और सुरक्षा संबंधी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

मदन गोयल ने विचार परिवार विषय पर भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मूल्यों को भाजपा की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि विचार परिवार समाज को एकजुट करने का कार्य करता है।

देव कुमार शर्मा ने चुनाव प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनाव में सफलता सुनिश्चित करते हैं।

वहीं मुकेश गोड़ और प्रदीप जैन ने वैचारिक प्रतिष्ठान विषय पर भाजपा की विचारधारा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ