] सेना भर्ती कार्यालय, हिसार द्वारा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026-27 की तिथियां घोषित

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सेना भर्ती कार्यालय, हिसार द्वारा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026-27 की तिथियां घोषित

 



सिरसा, 18 मई।
सेना भर्ती कार्यालय, हिसार द्वारा भारतीय सेना में भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 2026-27 की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। भर्ती निदेशक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

भर्ती निदेशक ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट
Join Indian Army Official Website
पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ ही रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र के गेट बंद होने का समय भी स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है।

भर्ती निदेशक ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पूरी तरह पालन करें। अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह सेना भर्ती कार्यालय, हिसार में संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है।

सेना भर्ती से जुड़ी ताजा खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें
Chopta Plus के साथ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ