] आज का सभी 12 राशियों का राशिफल जानें, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

आज का सभी 12 राशियों का राशिफल जानें, today horoscope

 


आज का राशिफल, today horoscope 

मेष :  वित्तीय मामलों में जोखिम उठाने से बचें। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। व्यापारिक साझेदारी लाभदायी हो सकती है।


वृष: परिवार के साथ वक्त बिताकर खुशी होगी। आपके रूखे व्यवहार से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। नए संपर्क लाभदायी रहेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।


मिथुन :  भाग्योदय की संभावना है। निजी काम के सिलसिले में दौड़धूप करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र के विस्तार की रूपरेखा बन सकती है। आस्था बढ़ेगी।


कर्क : विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। अब तक अधूरे पड़े काम धीरे-धीरे पूरे होते नजर आएंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।


सिंह :  आप चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। दूसरों की बातों में आकर निजी रिश्तों में दूरियां बढ़ा लेंगे। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है।


कन्या :  नए काम की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। युवाओं को कार्यक्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार से राहत मिलेगी। धैर्य रखें।


तुला :  उच्च अध्ययन में सफलता मिल सकती है। परिवार की अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल होगा। विरोधी मौका देखकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, सतर्क रहें।


वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में तरक्की की संभावना बनेगी। बच्चों को जोखिम के कामों से दूर रखें। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। यात्रा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ सकता है।


धनु : अध्ययन में बेहतर सफलता को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मिल रही कामयाबी से मन में संतोष का भाव जागेगा। अपनों का साथ हिम्मत देगा।


मकर : कुछ लोग आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी।


कुंभ : विरोधियों की चालों का

मुंहतोड़ जवाब देंगे। साझेदारी में टकराव टालने के प्रयास सफल रहेंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ें तो कारोबारी योजना में अच्छा लाभ कमाएंगे।


मीनः दूसरों को अपना नजरिया समझाकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्को का लाभ मिलेगा। समस्याओं को धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ