Naresh Beniwal 9896737050
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चोपटा खंड के गिगोरानी, कागदाना, जमाल, रुपावास सहित कई गांवों में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चोपटा खंड के गिगोरानी, कागदाना, जमाल, रुपावास सहित कई गांवों में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ग्रामीणों ने शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा। वंदे मातरम, भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के नारों से वातावरण को गुंजायमान रखा। गांव गिगोरानी में रोहताश कुमार बांदर ने बताया कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बजरंग साहू की अध्यक्षता में गांव के सैकड़ों युवाओं ने शाम को पुलवामा हमले में शहीद हुए अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सबसे पहले 2 मिनट का मौन रखा। उसके बाद कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जय जवान जय किसान के नारे लगाए।
गांव रुपावास में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों व युवाओं ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद व सम्मान में कैंडल मार्च निकाला। जगदीश रुपावास ने बताया कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गांव के सैकड़ों युवा युवतियों, महिला व पुरुषों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान शहीद जवान अमर रहे, जय जवान, जय किसान, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए।
गांव जमाल में पुलवामा में शहीद हुए शहीदों की याद में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉ मनीष कुमार, रमन, आर्यन, सौरभ, दुर्गेश, साहिल बैनीवाल, अभिनव, कबीर सहित सैकड़ों युवाओं ने शहीदों की याद में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवाओं ने भारत माता की जय जय जवान जय किसान वंदे मातरम के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
उधर गांव कागदाना के बस स्टैंड पर गांव के सैकड़ों युवाओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने जय जवान जय किसान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला जवानों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
चोपटा में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी । गौतम मेहता ने बताया कि चोपटा में युवाओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला । कैंडल मार्च निकालने के बाद युवाओं ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया । युवाओं ने चोपटा मैन चौक पर भारत माता की जय , वन्दे मातरम् , इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे लगाए । इस मौके पर अशोक सोनी , विकास भारी , पवन , चरण प्रकाश , संदीप चिड़दिया , सुमित , अंकित सुथार , रतन , भरत बंसल , नरेश , राजा पूनिया , राहुल जांगड़ा आदि मौजूद रहे ।






0 टिप्पणियाँ