कुम्हारिया के सती दादी मंदिर में 15 फरवरी सोमवार को लगेगा मेला, श्रद्धालु लगाएंगे धोक। यह जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी रघुवीर शर्मा ने बताया कि रानी सती दादी मंदिर कुम्हारिया में माघ सुदी चतुर्थी के अवसर पर 15 फरवरी सोमवार को धोक लगाई जाएगी। मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि हरियाणा राजस्थान सीमा स्थित कुम्हारिया के सती दादी मंदिर में हर महा शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मेला लगता है इसमें हरियाणा का निकटवर्ती राजस्थान के गांवों के सती दादी के भक्त सती दादी की प्रतिमा के समक्ष धोक लगाने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं । उन्होंने बताया कि मान्यता है कि सती दादी मंदिर में धोक लगाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और चर्म रोग जैसे फोड़े फुंसी इत्यादि ठीक हो जाते हैं । मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद चढ़ाया जाता है । मन्नत पूरी होने पर मंदिर में प्रसाद के रूप में दूध, घी, पतासे, नमक, झाडू , चुनरी व चूड़ियां आदी चढ़ाई जाती हैं। मंदिर में लगी स्टालों पर महिलाएं मनिहारी का सामान व बर्तन इत्यादि खरीदारी भी करती है। इस बार मेला 15 फरवरी सोमवार को लगेगा।


0 टिप्पणियाँ