मुहिम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधों एंव बीजों का निःशुल्क किया जायेगा वितरण :-
#चौपटा_न्युज । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरा ढिल्लों के लेक्चरर सुनील बेनीवाल ने पर्यावरण पाठशाला नामक मुहिम शुरू की है । जिसके अन्तर्गत क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया जायेगा एंव विभिन्न प्रकार के पौधों एंव बीजों का वितरण निःशुल्क किया जायेगा । इस अभियान का शुभारम्भ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरा ढिल्लों के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश टॉक्सिया के द्वारा कराया गया । सुनील बेनीवाल ने बीकानेर कृषि विश्वविधालय द्वारा निर्मित उच्च क्वालिटी के सहजन के बीजों का वितरण किया एंव विद्यालय में बीजों का रोपण भी किया । उन्होने बताया कि सहजन हर घर मे होना चाहिए क्योंकि इसके इतने फायदे हैं कि हम अगर केवल सहजन का सेवन ही करें तो भी हमारे शरीर मे किसी पोषक तत्व की कमी नहीं आयेगी। इस चमत्कारी पौधे को पूरे क्षेत्र मे लगाया जायेगा । उन्होंने बताया कि सहजन 300 से ज्यादा बीमारियों से बचाती है ।

0 टिप्पणियाँ