5 सितंबर शिक्षक दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय रूपाणा गंजा के विज्ञान अध्यापक मोहिंद्र पाल सिंवर को कोरोना के समय घर से पढ़ाओ अभियान में मंथन टीम हरियाणा की तरफ से बेस्ट टीचर के अवार्ड से नवाजा गया । बेस्ट टीचर अवॉर्ड से नवाजे जाने पर अध्यापक मोहिंद्र पाल सिंवर ने अपने गुरुजनों का आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण घर से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है । ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो ।
साथ ही साथ शिक्षक दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय रूपाणा गंजा के मुख्य अध्यापक विक्की प्रकाश ने विद्यालय के अध्यापक शीशपाल आलड़िया , हरपाल सहारण, राजकुमार कस्वां , अशोक शास्त्री , राजबीर न्योल , राजेश , सुशील गोपी को सम्मानित किया । मुख्य अध्यापक विक्की प्रकाश ने विज्ञान अध्यापक मोहिंद्र पाल सिंवर को कोरोना के समय घर से पढ़ाओ अभियान में मंथन टीम हरियाणा की तरफ से बेस्ट टीचर के अवार्ड से नवाजे जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।


0 टिप्पणियाँ