] विमला सिंवर बनी स्वदेशी सनातन संघ हरियाणा की प्रदेश सह-मंत्री

Advertisement

6/recent/ticker-posts

विमला सिंवर बनी स्वदेशी सनातन संघ हरियाणा की प्रदेश सह-मंत्री

 



विमला सिंवर बनी स्वदेशी सनातन संघ हरियाणा की प्रदेश सह-मंत्री 

सिरसा। स्वदेशी सनातन संघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ दिनेश उपाध्याय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश संयोजक बलविन्द्र जोगी ने हरियाणा प्रदेश संगठन को मजबूत करने के लिए भिवानी से अधिवक्ता राकेश पंवार को प्रदेश कार्यालय मंत्री, पंचकुला से डाक्टर रेनु अरोड़ा को प्रदेश मंत्री और सिरसा से श्रीमती विमला सिंवर को प्रदेश सह-मंत्री नियुक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। स्वदेशी सनातन संघ हरियाणा के प्रदेश संयोजक बलविन्द्र जोगी ने  जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि 3 प्रदेश स्तरीय नियुक्तियां की हैं और आज ही उनको नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया है  और जल्द ही प्रदेश और जिला स्तर पर और नियुक्तियां की जाएंगी 
     बलविन्द्र जोगी ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची राष्ट्रीय मंत्री देवेन्द्र सिंह यादव को पहले ही भेज दी गई थी वहां से आदेश मिलने पर सभी के  नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं।
    सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक डॉ दिनेश उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव , राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह खेनवार , राष्ट्रीय मंत्री देवेन्द्र यादव, राष्ट्रीय संयोजक नितिन पंवार , प्रदेश संयोजक बलविन्द्र जोगी  और राष्ट्रीय सह-संयोजक तेजपाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन को हरियाणा में मजबूत करके लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के आत्म-निर्भर भारत के प्रयास को साकार किया जा सके
      बलविन्द्र जोगी ने कहा कि स्वदेशी सनातन संघ हरियाणा की टीम आत्म-निर्भर भारत के प्रयास को सफल बनाने के लिए यह संदेश जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए सदस्यता अभियान के माध्यम से हरियाणा प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी।
फोटो। विमला सिंवर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ