] हंजीरा के आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को उचित पोषाहार के बारे में किया जागरूक

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हंजीरा के आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को उचित पोषाहार के बारे में किया जागरूक

 



कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं ने सफाई अभियान चलाकर किया

चोपटा प्लस न्यूज
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड के गांव हजीरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उचित पोषाहार के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र में सफाई अभियान चलाकर  किया। यह जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी वर्कर मंजू रानी ने बताया कि इस मौके पर सुपरवाइजर छिंद्र पाल कौर ने  सभी को पौष्टिक आहार जैसे दूध, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल इत्यादि का सेवन करने के बारे में जागरूक किया गया । उन्होंने बताया कि सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है इस महीने के दौरान गर्भवती महिलाओं दूध पिलाने वाली माताओं वह बच्चों को पोषण के बारे में विस्तार में जानकारी दी जाती है।  केंद्र में पोषण माह के तहत थीम अनुसार महिला गोष्टी में महिलाओं से पोषण के बारे में बात की व उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियां व फल जूस इत्यादि का सेवन करने के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों का कद व वजन भी मापा गया । कार्यक्रम में आंगनवाड़ी वर्कर किताबो, अनुसूईया ,हेल्पर नीमा, प्रियंका सहित कई ग्रामीण महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ